पंजाब07जनवरी*ठेकेदार की लापरवाही : सीवर डालते समय नहीं बनाए चैम्बर, सड़क पर भरा बरसाती पानी
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा): चुंगी से गंगानगर की तरफ जाने वाले रोड पर ठेकेदार की लापरवाही के कारण बरसाती पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ माह पहले ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर नया सीवरेज डाला गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क पर से पानी के निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जिससे इस रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है और लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड पर शिवशाक्य नगर सहित दो तीन कालोनियां पड़ती हैं। यहां के निवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क पर पानी निकासी का प्रबंध किया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके और दोषी ठेकेदार के खिलाफ बनती कार्यवाई की जाये।
फोटो:2, सड़क पर भरा पानी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*