पंजाब06जुलाई*5 ग्राम हैरोइन सहित नशा तस्कर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 05 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एएसआई सतपाल, अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सीडफार्म जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि बोहड़ सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी पक्का सीडफार्म नशा बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो आरोपी बोहड़ सिंह से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी काफी समय से नशे की समगलिंग करता है। पहले भी काफी मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष