पंजाब06जनवरी25*नगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में शुभदीप उर्फ शिव को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दीपावली वाले दिन हमला करने वाले एक आरोपी शुभदीप उर्फ शिव वासी इंदिरा नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 229, 2.11.24 धारा 118(1), 115(2), 191(3), 190, 309 (6) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली13अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*