पंजाब05मई*10 ग्राम हैरोइन आरोपी दो भाईयों को जेल भेजा
अबोहर, 05 मई (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार ने 10 ग्राम हैरोइन आरोपी प्रेम कुमार, विनोद कुमार पुत्रान प्रकाश कुमार वासी उस्मानखेड़ा को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हैरोइन बेचने वाले दो भाईयों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार, विनोद कुमार पुत्रान प्रकाश कुमार वासी उस्मानखेड़ा के रूप में हुई। आरोपियों से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 51, 2.05.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली31 जुलाई 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर31जुलाई26*गोविंद नगर में ऑटो चालक पंकज पर पत्नी की हत्या का आरोप
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!