पंजाब05फरवरी*हनी हत्याकांड का चौथा आरोपी जेल भेजा
अबोहर 5 फरवरी (शर्मा): हनी हत्याकांड के चौथे आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कृषि पुत्र बलकार सिंह वासी अन्नी दिल्ली फाजिल्का को रिमांड के बाद आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि अबोहर हनी हत्याकांड के दो आरोपी आकाशदीप पुत्र वीरचंद वासी पैंचावाली व साजन पुत्र हंसराज वासी पैंचावाली को काबू करने में सफलता हासिल की थी। नगर थाना पुलिस ने मृतक हनी के भाई सन्नी के बयानों के आधार पर पहले चार लोगों के खिलाफ 302, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता, एसपीडी अजयराज सिंह, डीएसपी संदीप सिंह ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि हनी की पत्नी सिमरन का पुराना प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। सिमरन रानी तीन महीने की प्रेगनैंट है जो जुड़वां हैं। एकतरफा प्यारे में अंधे युवक आकाशदीप ने एक साजिश के तहत हनी की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 302, 148, 149, 120बी के तहत अन्य लोगों के नाम का खुलासा किया है जिसमें मिलन पुत्र तोती सिंह वासी राठौड़ावाली फाजिल्का, सुनील कुमार उर्र्फ सन्नी पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी लाधुका, मंगा पुत्र बिट्टु सिंह वासी लल्ला बस्ती जलालाबाद हालाबाद राठौड़वाला मोहल्ला फाजिल्का, कृष्ण कुमार पुत्र नामालूम वासी फाजिल्का, हैरी पुत्र हुशियार सिंह वासी डैड रोड फाजिल्का, गौरव उर्फ गुरप्रीत सिंह पुत्र सावन सिंह वासी घुरका फाजिल्का के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:7, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रीवा23अगस्त26*सिरमौर SDOP के कार्य की जनता ने की सराहना..**गौवंश को बाढ़ के पानी मे ढ़केलने का मामला…
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*