पंजाब05अप्रैल*ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने काटे चालान
बुलेट मोटरसाईकिलों से पटाखे चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा
अबोहर, 5 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ नेहरू स्टेडियम के नजदीक नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि बुलेट मोटरसाईकिल पर पटाखे चलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों के दस्तावेज अपने साथ रखें व अपने वाहन पर नंबरप्लेट जरूर लगवाएं।
फोटो:1, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*