पंजाब03सितम्बर*सरपंच पर हमला करने वाले दो आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 3 सितंबर (शर्मा): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई जसविंद्र सिंह ने बताया कि गांव कुंडल के सरपंच पर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में अब तक पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी एक आरोपी फरार है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियों जगवीर सिंह पुत्र सुखमंदिर सिंह, धर्मप्रीत सिंह उर्फ बोबी पुत्र गुरविंद्र सिंह को पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के आदेश दिये। गौरतलब है कि डीएसपी बल्लुआना देहाती, सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव कुंडल के सरपंच मिंकू पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले मामले में दो आरोपी राजविंद्र सिंह उर्फ रिंपा पुत्र बंसा सिंह, रूपिंद्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी कुंडल को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की थी। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने सरपंच मिंकु के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 69, 24.08.2021 भांदस की धारा 307, 148, 149, 25, 27, 54, आम्र्स एक्ट के तहत सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी जगवीर सिंह पुत्र सुखमंदिर सिंह, धर्मप्रीत सिंह उर्फ बोबी पुत्र गुरविंद्र सिंह, रूपिंद्र सिंह पुत्र हंसा सिंह, रिंपी पुत्र बंसा सिंह, खंडवीर सिंह उर्फ जगसीर सिंह वासी कुंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, जानकारी देती पुलिस व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 13 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अपराधी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 एन्ड्राइड मोबाइल एवं 02 फर्जी आधार कार्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अप्रैल 26 *क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा पुलिस बल के साथ शेरगढ़ में पैदल गश्त *
नई दिल्ली १३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…