पंजाब03फरवरी*थाना बहाववाला पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी जारी
अबोहर, 3 फरवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिलेभर में चुनावों को लेकर कड़ी नाकाबंदी करने के निर्देश जारी किये हैं ताकि चुनावों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, सीतो चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह, बजीतपुर भोमा प्रभारी लखबीर सिंह व अन्य पुलिस टीम ने राजस्थान स्टेट बार्डर पर बीएसएफ के साथ कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। जो व्यक्ति राजस्थान से पंजाब आता है उसकी चैकिंग की जाती है ताकि पंजाब में कोई गड़बड़ी न हो सके। डीएसपी संदीप सिंह ने कहा कि चुनावों में किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:2, नाकाबंदी करती पुलिस टीम व बीएसएफ के जवान।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*