पंजाब03नवम्बर23*लूटपाट व मारपीट के आरोपी अमन कुमार को जेल भेजा
अबोहर, 3 नवंबर (शर्मा/सोनू): र नार्कोटिक्स रेंज सैल के डीएसपी अतुल सोनी की टीम व नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी हरमेश कुमार, एएसआई बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कई मामलों में भगौड़ा आरोपी अमन कुमार पुत्र रवि कुमार वासी संतनगरी अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अमन कुमार पुत्र रवि कुमार के खिलाफ लूटपाट व एनडीपीएस एक्ट, इरादा कत्ल व कई मामलों में भगौड़ा था। पुलिस ने उसे आज उसे काबू किया है। उसके खिलाफ 14 के करीब मामले दर्ज हैं जिसमें तीन मामलों में अमन कुमार को काबू किया गया है।
फोटो : 6, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**