पंजाब02नवम्बर23*सतीजा निवास पर हुआ सुखबीर सिंह बादल का शानदार स्वागत
अबोहर, 2 नवम्बर। शिरोमणी अकाली दल के प्रधान और फिरोजपुर लोकसभा हल्का के सांसद स. सुखबीर सिंह बादल आज सांय करीब 4 बजे अबोहर के कालेज रोड़ स्थित शहरी सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा के निवास पर पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद स. बादल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की और सुरेश सतीजा के साथ करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत करते हुए शहर में पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।
सतीजा निवास पर पहुंचते ही सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा, हल्का इंचार्ज हरविंद्र सिंह हैरी, जिला सकत्तर जनरल हरचरण सिंह, तथा लाऊ जाखड़ आदि ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद स. बादल ने काफी देर तक पार्टी पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। स. बादल ने कहा कि आज पंजाब में अमन कानून की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है जिसके लिए पंजाब सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि एक से बढक़र एक झूठे वायदे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी अब आम आदमी नहीं बल्कि खास आदमी की पार्टी बन गई है। इस लिए पंजाब के लोग अकाली सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अभी से ही लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं ताकि लोकसभा में पंजाब के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके।
इस मौके पर हरविंद्र सिंह हैरी व हरचरण सिंह पप्पू ने उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता अकाली दल की लोक कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचा रहा है और आने वाले चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद स. बादल ने बंद कमरे में सुरेश सतीजा के साथ करीब 20 मिनट तक गुप्ता वार्ता की। हालांकि इस बारे में स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो सकी लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने संगठन की मजबूती और लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर ही बातचीत की। इस मौके पर सुरेश सतीजा के अलावा हरचरण सिंह पप्पू, हरविंद्र सिंह हैरी, पटेल घुल्ला, खुईयां सरवर क्षेत्र के सर्कल प्रधान गुरिंद्र सिंह लाऊ जाखड़, महिंद्र बठला काली, हरपाल सिंह सिद्धू, रोहित झांब, कृष्ण रूसी, सुनील हांडा, रमेश गोयल, श्रीमती राजरानी गोयल, डा. अश्विनी वाटस, डा. प्रीत, श्रीमती सुमन रानी, सुजावल घुल्ला, यूथ नेता साहिल छाबड़ा, रतीराम, रणजीत सिंह पंजपीर, गुरबचन सिंह, मंजीत सिंह पोपली, सतपाल खारीवाल, वयोवृद्ध अकाली नेता प्रीतम सिंह रोमाना, बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान अमनदीप सिंह धालीवाल, नवीन वाटस, तेजिंद्र सिंह खालसा, अमृतपाल सिंह तिन्ना, गुरजिंद्र कालड़ा, राकेश कक्कड़, एडवोकेट अमित सतीजा, एडवोकेट अभिषेक सतीजा, अनिल सतीजा व सतीजा परिवार के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में अकाली दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष तौर पर मौजूद थे।
—
More Stories
लखनऊ12जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
*जयपुर12जुलाई25*SI भर्ती जनता को नकल से बने थानेदारों के भरोसे नहीं छोड़ सकते’,
जोधपुर12जुलाई25*माता-पिता तीर्थ गए, बेटे ने चुराए सोने चांदी के आभूषण:झूठ को सच बताने