पंजाब02नवम्बर*नगर निगम के बाहर बने शौचायल का बुरा हाल, लोग परेशान
अबोहर, 02 नवंबर (शर्मा/सोनू): एक ओर तो नगर निगम द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं वहीं नगर निगम के बाहर बने शौचालय की दयनीय हालत इन दावों की पोल खोल रही है। शौचालय में चारों तरफ गंदगी का आलम है। सफाई कर्मचारियों द्वारा इसकी ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रह है। शौचायल से उठने वाली दुर्गंध के कारण आस-पास के दुकानदारों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। लोग इस शौचालय का इस्तेमाल करना तो दूर इसकी तरफ देखना भी नहीं चाहते। लोगों व आस-पास के दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों व प्रशासन से मांग की है कि इस शौचालय की जल्द से जल्द सफाई करवाई जाये ताकि लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।
फोटो:4, नगर निगम के बाहर गंदगी से भरा शौचालय।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 17अक्टूबर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 3:30बजे की कुछ महत्वपूर्ण खबरें..
पंजाब 17अक्टूबर 25*सीबीआई ने पंजाब के डीआईजी को रिश्वत मामले में पकड़ा, 5 करोड़ कैश के अलावा मिली अरबों की संपति*….
*अयोध्या17अक्टूबर 25* में दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम तैयार हो गया है..!*