पंजाब02दिसम्बर*लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी पुलिस ने काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 02 दिसंबर (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र, एडीशनल एसएचओ रविंद्र शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट के चौथे आरोपी विकास सिंह पुत्र निहाल सिंह वासी नोहर को सिरसा जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने रामरतन दुकानदार के साथ लूटपाट करने के मामले में मुकदमा नं. 59, 26-4-2021 भांदस की धारा 341, 379बी, 34 आईपीसी के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। चौथा आरोपी सिरसा जेल में बंद था। विकास सिंह के अदालत से प्रोटैक्शन वारंट जारी करवाकर सिरसा जेल से यहां लाया गया। रामरतन का आरोप है कि चार युवकों ने उसके साथ लूटपाट की थी। मारपीट जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*