पंजाब02अप्रैल*धूमधाम से निकली भगवा ध्वजा यात्रा
नारी शक्ति ने भी बढ़-चढ़ कर लिया ध्वजा यात्रा में हिस्सा
अबोहर, 2 अप्रैल (शर्मा): हिंदू जागरण मंच अबोहर के तत्वाधान में पूजनीय संत समाज के नृतेत्व व आशीर्वाद द्वारा स्थानीय गौशाला के प्रांगण से भव्य एंव दिव्य भगवा ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ध्वजा सहित हजारों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, महिला शक्ति व समाज के प्रत्येक अंग ने एकात्मता का परिचय देते हुए बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह भगवा ध्वज यात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापिस गौशाला तक पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में महिला शक्ति ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में अनेक प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर यश गिरी,प्रान्त संयोजक सामाजिक सद्भावना मंच थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनलाल भालोटिया ने की। श्री यश गिरी ने अपने प्रबोधन में विस्तार से बताते हुए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी शुभ दिवस पर ब्रह्ममुहूर्त से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। आज ही के दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ और आज ही के दिन राजा युधिष्ठिर का राज्यभिषेक भी हुआ था। इतना ही नहीं आज ही सम्राट वीर विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ और आज से ही शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात् नवरात्र का पहला दिन होता है।
उन्होंंंनें बताया कि आज ही द्वितीय गुरू श्री अंगद देव जी का प्रकाश दिवस भी है और आज ही स्वामी दयानंद सरस्वती जी द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई व समाज रक्षक संत झूलेलाल जी का प्रकट दिवस भी है। आगे उन्होंनें भगवा ध्वज की महिमा का गुणगान करते हुए कि भगवा ध्वज हिंदू संस्कृति और धर्म का शाश्वत प्रतीक है। यह हिंदू धर्म के प्रत्येक आश्रम व मंदिर पर फहराया जाता है। यही श्री राम, श्री कृष्ण, अर्जुन के रथ पर फहराया जाता था और छत्रपति शिवाजी सहित सभी मराठों की सेनाओं का यही ध्वज था। यह धर्म, समृद्धि,विकास,अस्मिता,ज्ञान और विशिष्टता का प्रतीक है। अनेक गुणों को व्यक्त करने वाला प्रतीक है। उन्होंनें बताया कि यह अपना भगवा ध्वज केसरिया रंग का है और उगते हुए सूर्य का रंग है। यह रंग अधर्म के अंधकार को दूर करके धर्म का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। यज्ञ की ज्वाला का रंग भी यही है। उन्होंने बताया कि भगवा ध्वज दीर्घकाल से हमारे इतिहास का मुख्य साक्षी रहा है। इसमें हमारे पूर्वजों ऋषियों और माताओं के तक की कहानियां छिपी हुई है। यही हमारा सबसे बड़ा गुरु मार्गदर्शक और प्रेरक है। उन्होंने आयोजन समिति का अभिनंदन करते हुए आगे भी ऐसे भव्य आयोजन करने का निवेदन किया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक ललित सोनी, पवन गोयल व दीपक छापोला ने सभी आए हुए गणमान्य जनों का आयोजन समिति की और से हृदय से धन्यवाद किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम शरणम के मुख सेवादार मदन लाल भालोटिया ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि बीएसएफ डीजाअई अश्विनी कुमार जग्गी थे। कार्यक्रम के दौरान इन्द्र्रजीत मांजू, बाबा सोहन सिंह, स्वामी ब्रह्ममेशानंद सरस्वति, महंत बलदेव दास, सुदामा गिरी महाराज, हीरा लाल चौहान तथा भारी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो: 6 चालान काटती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 2 मार्च 26*थाना राया पुलिस टीम ने नाबालिंग को भगा ले जाने के अपराध में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
मथुरा 2 मार्च 26*थाना गोवर्धन 25000/-रुपये के पुरुष्कार घोषित वांछित अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।*
लखनऊ 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….