पंजाब 31 मई 2024* शेर सिंह घुबाया करेंगे भारी मतों से जीत हासिल : अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू
वीरवार को निकाली रैली, उमड़ा जनसैलाब
अबोहर, 31 मई (शर्मा/सोनू): लोकसभा चुनावों के चलते सभी प्रत्याशी दिन-रात एक किए हुए है। सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। हल्का फिरोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने वीरवार को एक मोटरसाईकिल रैली निकाली जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू ने कहा कि हल्का फिरोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों कांग्रेस सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी। लोगों का आम आदमी पार्टी, अकाली दल व भाजपा से मन भर गया है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब में विकास करवा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 1 जून को पंजे का बटन दबाकर शेर सिंह घुबाया को विजयी बनायें।
फोटो:4, शेर सिंह घुबाया रैली निकालते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन
नई दिल्ली24 अप्रैल26*“AAP में महाभूकंप! संजय सिंह को छोड़ बाकी सभी राज्यसभा सांसद BJP में शामिल होने की तैयारी”