पंजाब 31 मई 2024* पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या
पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 31 मई (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पत्नी द्वारा अपने पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जल्द ही पत्नी को गिरफ्तार किया जायेगा। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मृतक की माता वीना पत्नी राजकुमार वासी आर्य नगरी गली नं. 7 के बयानों पर उसके बेटे विक्की को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 56, 30.05.24 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत शालू पत्नी विक्की पुत्री मामन लाल वासी गिदड़बाहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की का आज सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों की मांग है कि विक्की की पत्नी शालू को काबू किया जाये। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी शालू को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारी जारी है। जल्द ही उसे काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, मृतक विक्की, पुलिस पार्टी व पत्नी शालू।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।