पंजाब 31 अक्टूबर 2023* मंगनी करने के बाद शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी उदेश कुमार काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 31 अक्टूबर 2023* मंगनी करने के बाद शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी उदेश कुमार काबू
अबोहर, 31 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, सदर थाना अबोहर के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि लड़की के साथ मंगनी के बाद शादी का झांसा देकर उसे घुमाने के नाम पर हिल स्टेशन पर ले जाकर बलात्कार करने वाला आरोपी उदेश कुमार पुत्र रामकुमार वासी चकराधेवाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने रितु (काल्पनिक नाम) के साथ प्यार का नाटक किया। फिर दोनों ने मंगनी करवाई। उसके बाद उदेश कुमार उसे घुमाने के बहाने हिल स्टेशन ले गया जहां उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। थाना बहाववाला पुलिस ने लड़की के बयानों पर मुकदमा नं.124, 2.12.22, भांदस की धारा 417, 376, 66ई आईटी एक्ट के तहत युवक उदेश पुत्र रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले की जांच सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह कर रहे हैं। आज आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बांदा6अप्रैल26*पत्रकारों से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा**
हमीरपुर 6 अप्रैल 26*नगर पंचायत कुरारा में शासन द्वारा नामित मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
सथानकुलम 6 अप्रैल 26*पुलिस हिरासत में मौत पर आरोपी इंसपेक्टर को सजाए मौत