पंजाब 30 सितंबर 2024* सिलेंडर चोरी करने वाले दो युवकों को जेल भेजा
अबोहर, 30 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मेवा गैस एजेंसी के टैम्पो से सिलेंडर चोरी करने के आरोपी दर्शन सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं. 5-6, जसपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गली नं.2, जोहड़ी मंदिर अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मेवा गैस एजेंसी के टैम्पो से सिलेंडर चोरी करने के आरोप में दर्शन सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं. 5-6, जसपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गली नं.2, जोहड़ी मंदिर अबोहर को काबू किया था। मिली जानकारी के अनुसार टैम्पू चालक दीपक कुमार पुत्र रामदेव वासी गली नं. 7 ईदगाह बस्ती मेवा गैस एजेंसी के सिलेंडर सप्लाई करता है उसके बयानों पर पुलिस ने मुकदमा नं. 105, 27.9.24 भांदस की धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो : 03, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली