पंजाब 30 जुलाई 2024* कत्ल के केस का भगौड़ा आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरा काबू
अबोहर, 30 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना पुलिस के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कत्ल के मामले में भगौड़ा आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरा पुत्र सतनाम सिंह वासी घुरका उर्फ गुदडभैणी लाधूका फाजिल्का को काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। जानकारी अनुसार होटल के निकट हनी ठकराल का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने सन्नी ठकराल पुत्र देसराज ठकराल के बयानों पर मुकदमा नं.5, 11.1.22 भांदस की धारा 302, 148, 149, 120बी के तहत मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। इस मामले में शहर की विभिन्न संस्थानाओं, सब्जी फ्रूट यूनियन के प्रधान अविनाश नारंग सहित कई दिनों तक धरना देकर आरोपियों को काबू करने की मांग की थी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को काबू कर चालान पेश कर चुकी है। पुलिस ने अब गुरप्रीत सिंह को काबू किया है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर21मई26*12 घंटे में पांच गुमशुदा लड़कियां बरामद, भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सफल
मथुरा21मई26 *थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात में हुई कहांसुनी, विवाद एवं हुईं तोड़फोड़