पंजाब 28 सितम्बर 2023* पत्नी व बेटी को राजस्थान से पंजाब में छोडक़र हुआ पति फरार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 सितम्बर 2023* पत्नी व बेटी को राजस्थान से पंजाब में छोडक़र हुआ पति फरार
-पिता लालचंद ने उपचार क लिए बेटी पूजा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया
-मामले की जांच जारी
अबोहर, 27 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर अजीमगढ़ निवासी लालचंद ने बताया कि उसकी दो बेटियां सादुलशहर मटीली के निकट के गांव में विवाहित हैं। उसकी बड़ी बेटी पूजा को आज उसका पति विनोद कुमार मटीली राजस्थान से अबोहर चुंगी पर छोडक़र फरार हो गया। पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि उसकी बेटी चुंगी के पास बेहोश है। लालचंद ने अपनी बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। लालचंद ने बताया उसकी बेटी का पति विनोद कुमार दहेज के लिए परेशान करता है। उसकी छोटी शीला रानी पत्नी महेंद्र कुमार भी उसी घर में विवाहित है। शीला रानी की तबीयत भी खराब रहती है। लालचंद ने बताया कि विनोद कुमार का परिवार लालची किस्म का है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये। मामले की सूचना नगर थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, उपचाराधीन विवाहिता

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़