पंजाब 28 सितम्बर 2023* कातिलाना हमला करने वाला आरोपी लवप्रीत उर्फ लब्बू काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 सितम्बर 2023* कातिलाना हमला करने वाला आरोपी लवप्रीत उर्फ लब्बू काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/सोनू): रेलवे थाना अबोहर के प्रभारी दर्शन सिंह, चौकी इंचार्ज मलोट सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू पुत्र कुलवंत सिंह वासी दीप नगर मलोट को काबू कर अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। गौरतलब है कि रेलवे थाना अबोहर के प्रभारी दर्शन सिंह, चौकी मलोट इंचार्ज सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हरप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह के बयानों के आधार पर उसपर कातिलाना हमला करने के आरोप में लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू पुत्र कुलवंत सिंह वासी दीप नगर मलोट, बिल्ला, शूटर व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा नं. 17, 14.8.2023 धारा 307, 323, 324, 326, 148, 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!