पंजाब 28 अगस्त 2023* चोरी के चार मोटरसाईकिल सहित कुलविंद्र सिंह उर्फ किंदा काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अगस्त 2023* चोरी के चार मोटरसाईकिल सहित कुलविंद्र सिंह उर्फ किंदा काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 1 के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई रणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के 4 मोटरसाईकिल सहित कुलवंत सिंह उर्फ किंदर पुत्र सुरजीत सिंह वासी लक्खे के उताड़ सदर फाजिल्का को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा नं. 170, 26.08.23 भांदस की धारा 379, 411, आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि आरोपी को चार चोरी के मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
अनूपपुर 13 अप्रैल 26*सेवा ही सच्ची साधना, यही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग