पंजाब 28 अक्टूबर 2023* चोरी के मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अक्टूबर 2023* चोरी के मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, पुलिस रिमांड पर
पकड़े गए आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 1 के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई मोहन लाल लिंक रोड ढाणी करनैल की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर पूछताछ की तो मोटरसाईकिल चोरी का निकला। आरोपी की पहचान कुलविंद्र सिंह उर्फ कंदी पुत्र सुरजीत सिंह वासी लक्खो की उताड़ थाना सदर फाजिल्का अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 207, 27.10.23 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
फोटो: जानकारी देती पुलिस व पकड़ा गया आरोपी।

More Stories
भागलपुर19जुलाई26*बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध,
भागलपुर19जुलाई26*कहलगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फूड वैन का हुआ शुभारंभ
मथुरा 19 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को कुल 392 ग्राम अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*