पंजाब 27 जुलाई 2024* युवक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वेद उर्फ वेदू को जेल भेजा
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी वेद उर्फ वेदू पुत्र सुशील कुमार वासी नई आबादी गली नं. 12 अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वेद उर्फ वेदू पुत्र सुशील कुमार वासी नई आबादी गली नं. 12 अबोहर को गिरफतार करने में सफलता हासिल की थी। नगर थाना 2 की पुलिस ने लड़के के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 123, 17.11.23 भांदस की धारा 377, 3-4 पोस्को एक्ट के तहत वेद उर्फ वेदू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*