पंजाब 27 अक्टूबर 2023* जमींदार के साथ लूटपाट करने वाला आरोपी सुनील कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 27 अक्टूबर 2023* जमींदार के साथ लूटपाट करने वाला आरोपी सुनील कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नरमा मंडी में जमींदार के साथ छीना झपटी करने वाले आरोपी सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल वासी निहालखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी अनुसार राजस्थान निवासी जमींदार राजिंद्र कुमार पुत्र बलराम वासी खाट सजावर से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा नं. 203, 24.10.23, भांदस की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि इस मामले में सुनील कुमार को काबू किया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला
बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गये
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई