पंजाब 27 अक्टूबर 2023* अकेली युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट की, कार्यवाई की मांग
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 27 अक्टूबर 2023* अकेली युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट की, कार्यवाई की मांग
अबोहर, 27 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): थाना सदर के अंतर्गत आते गांव बुर्जमुहार निवासी काजल पुत्री दीवान सिंह पर पड़ौसियों द्वारा उनके घर में घुसकर हमला कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल काजल ने बताया कि वह घर में अकेली थी। पड़ौसी रजनी पत्नी चंद्रभान व उसकी बेटियां सुमन व ज्योति, लड़का अमन, मधु पत्नी नीरज ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि काजल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयानों के आधार पर अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो: जानकारी देती काजल व उसकी माता।

More Stories
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026* मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, की अध्यक्षता में 5 अगस्त को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का होगा आयोजन।*
नई दिल्ली3अगस्त26* रवींद्र गुप्ता हुए सम्मानित, ‘आरोग्य दर्पण’ संस्था ने किया राष्ट्रीय सम्मान प्रदान
मथुरा 3 अगस्त 26*थाना शेरगढ पर पंजीकृत अवैध शराब के 40 अभियोग में जब्त् अंग्रेजी व देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*