पंजाब 26/11/25*विपन शर्मा ने रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टु से की मुलाकात, श्रीगंगानगर से कटरा तक ट्रेन चलाने की मांग
अबोहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 पर भी शौचालय बनाने की मांग
अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/सोनू): भारत सरकार के केबिनेट राज्यमंत्री रवीनत सिंह बिट्टु आज अबोहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उनका यहां पहुंचने पर समाजसेवी विपन शर्मा ने स्वागत किया। उन्होंने रेलमंत्री रवनीत सिंह बिट्टु से श्रीगंगानगर से कटरा तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की। विपन शर्मा ने उन्हें बताया कि श्रीगंगानगर, अबोहर, फाजिल्का से भारी मात्रा में श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा के लिए जाते हैं। सीधी ट्रेन न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि कटरा के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाये तो काफी सुविधा हो जायेगी। इसके अलावा फिरोजपुर-अबोहर-फाजिल्का के लिए भी नई ट्रेन चलाने की मांग की। विपन शर्मा ने कहा कि अबोहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.2 पर शौचायल न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसलिए प्लेटफार्म नं.2 पर भी शौचालय का निर्माण करवाया जाये।
रेलमंत्री रवनीत बिट्टु ने विपन शर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा उठाये गई समस्याओं को जल्द हल करवाया जायेगा।
फोटो: 3, समाजसेवी विपन शर्मा रेलमंत्री रवनीत सिंह बिट्टु से मुलाकात करते हुए।

More Stories
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,