पंजाब 26 जून 2024* गांव जोधपुर में किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी सुखराम काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 जून (शर्मा/सोनू): सदर थाना के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई लेखराज, कुलदीप सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने गांव जोधपुर में एक किसान को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोपी में सुखराम पुत्र मनफूल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार गांव जोधपुर में एक किसान ने जमीनी विवाद में कुछ लोगों से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने भटविंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 40, 22.6.24 भांदस की धारा 306, 447, 506, 511, 120बी के तहत बूटा सिंह पुत्र कर्म सिंह, हरसंगीत सिंह पुत्र बूटा सिंह, सुखराम पुत्र मनफूल, कुलवंत सिंह उर्फ कंता पुत्र मंगा सिंह वासी जोधपुर के खिलाफ मामला दर्ज है। कुछ किसान जत्थेबंदियों ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना लगाया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को काबू किया है बाकी आरोपी फरार हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
पूर्णिया बिहार 4 मई 26* तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम