पंजाब 26 जुलाई* एक्सीडैंट के मामले में भगोड़ा आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 26 जुलाई* एक्सीडैंट के मामले में भगोड़ा आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह, एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, क्राईम एंड वूमैन एसपी द्वारा अदालतों से भगोड़ा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी हरप्रीत सिंह व पटीसदीक प्रभारी राजवीर सिंह ने एक्सीडैंट के मामले में भगौड़ा आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र मिलखा सिंह वासी ढाणी करनैल को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 166, 20.11.20 भांदस की धारा 304, 379, 337, 338आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। कुलदीप सिंह के खिलाफ पहले ही नगर थाना में मामला दर्ज है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
नई दिल्ली १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल