पंजाब 25 जून*
पोस्त सहित काबू 3 आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 24 जून (शर्मा): थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई सुखमंदर सिंह, एएसआई जगराज सिंह ने पोस्त सहित पकड़े गए आरोपियों धर्मिंद्र सिंह उर्फ भिंदा पुत्र बूटा सिंह वासी हजूरा कपूरा कालोनी बठिण्डा, रणजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र कश्मीर सिंह वासी मलोट, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र मन्ना वासी ईनाखेड़ा को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई सुखमंदर सिंह, एएसआई जगराज सिंह व अन्य पुलिस टीम आलमगढ़ ज्यूस फैक्ट्री के निकट दौराने गश्त जा रही थी। जूस फैक्ट्री के पास तीन युवक बैग लेकर खड़े थे। शक के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली तो युवकों से 10 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान धर्मिंद्र सिंह उर्फ भिंदा पुत्र बूटा सिंह वासी हजूरा कपूरा कालोनी बठिण्डा, रणजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र कश्मीर सिंह वासी मलोट, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र मन्ना वासी ईनाखेड़ा के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा नं. 48, 22.06.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 4, पुलिस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*