February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 25 अगस्त 2023* मैं कांग्रेसी हूं, कांग्रेसी ही रहूंगा : सुधीर नागपाल

पंजाब 25 अगस्त 2023* मैं कांग्रेसी हूं, कांग्रेसी ही रहूंगा : सुधीर नागपाल

पंजाब 25 अगस्त 2023* मैं कांग्रेसी हूं, कांग्रेसी ही रहूंगा : सुधीर नागपाल

 

 

 

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक

 

 

 

पंजाब 25 अगस्त 2023* संसदीय चुनाव से पहले ही मैदान से भागने का ऐलान कर चुके हैं सुनील जाखड़ : प्रताप सिंह बाजवा
मैं कांग्रेसी हूं, कांग्रेसी ही रहूंगा : सुधीर नागपाल
अबोहर। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने अबोहर आगमन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि वे संसदीय चुनाव से पहले ही मैदान से भागने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कौन सा नेता है जो चुनाव से पहले ही चुनाव न लडऩे की घोषणा कर दें। प्रताप सिंह बाजवा शुक्रवार को अबोहर के सेठी रीजेंसी मे पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवीण भादू की ओर से आयोजित जलपान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे बार-बार पार्टी आलाकमान से आग्रह करते रहे हैं कि कैप्टन और उसके ेचेलों की भाजपा के साथ सांठगांठ है और वर्तमान में उनका पार्टी में रहना घातक है आखिरकार उनकी बात सही साबित हुई। कैप्टन और सुनील जाखड़ ने भाजपा के साथ गलबहियंा डाल दी। वे इस बात पर हैरान है कि उस पार्टी ने दोनों को गले लगा लिया, जिस पार्टी के कृषि कानून के आंदोलन के दौरान उनके विधायक के कपड़े फाड दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनके साथ कई लोग भी पुराने केस खुलने के डर से भाजपा में शामिल हुए हैं। अब हालात यह है कि भाजपा का कोई भी टक्साली लीडर उनके साथ नहीं है। उन्होंने अपने 2 महीने के कार्यकाल में भाजपा की जो गत होने वाली है, इसका एहसास करके घोषणा कर रहे हैं कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह चुनाव से पहले मैदान छोडऩे जैसी बात है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें अब पर्चों से डरना नहीं चाहिए। मुश्किल के दौर में कार्यकर्ता जब भी आवाज लगाएंगे, वे हाजिर हो जाएंगे।
आज धरन के दौरान सुधीर नागपाल ने प्रताप बाजवा से बातचीत की ओर कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा। इस मौके पर उन्होंने अबोहर बलुआना के कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में डट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर एडवोकेट प्रवीण भादू के अलावा प्रवक्ता राणा बलजीत सिंह चहल, युवक कांग्रेस के सचिव गुरदास दाहोद, एससी विंग की स्टेट को-आर्डिनेटर कविता रानी सोलंकी, पार्षद राजाराम, एडवोकेट गौरी शंकर माकड़, सुशील बोला आदि मौजूद रहे। गौरीशंकर वकील, कविता रानी सचिव महिला कांग्रेस पंजाब, विजयपाल मेघ, गुरदास दहोत जरनल सेक्रटरी युवा कांग्रेस पंजाब, राज कुमार चौहान जिलाध्यक्ष सेवा दल ,राजेश कुलार सीनियर कांग्रेसी, सुशील बोला, सुरजीत संधू जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस फाजिलका, मुरारी लाल, सुखा गोविंद गढ, बलजिन्दर कौर जिलाध्यक्षा महिला कांग्रेस फाजिलका, सुनील आर्य, राजेन्द्र पुनिया,नवीन पुनिया वकील, शालू पंजावा आदि मौजूद थे।

फोटो: सुधीर नागपाल प्रताप सिंह बाजवा से बातचीत करते हुए, एडवोकेट प्रवीण भादू व बाजवा जनसभा को सम्बोधित करते हुए।


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें