पंजाब 25 अगस्त 2023* चोरी के मामले में सुरिंद्र कुमार सबूतों के अभाव में बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 25 अगस्त 2023* चोरी के मामले में सुरिंद्र कुमार सबूतों के अभाव में बरी
अबोहर, 25 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में चोरी के मामले में आरोपी सुरिंद्र कुमार पुत्र हवा सिंह वासी डंगरखेड़ा के वकील राकेश भठेजा ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर नगर थाना पुलिस तथा सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राकेश भठेजा की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए सुरिंद्र कुमार को चोरी के मामले में दोषमुक्क्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस के एएसआई बहादुर सिंह ने मुकदमा नं. 194, 6.12.18 को भांदस की धारा 379, 473, 411 आईपीसी के तहत सुरिंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सुरिंद्र कुमार अपने वकील राकेश भठेजा के माध्यम से अदालत में जमानत करवाकर केस में शामिल हुए। अदालत ने उसे सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*