पंजाब 25 अक्टूबर 2023* साथी को मौत के घाट उतारने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 25 अक्टूबर 2023* साथी को मौत के घाट उतारने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 25 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने गांव कुंडल में गुरमीत सिंह की हत्या करने वाले दो व्यक्तियों सुखदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी कुंडल को को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी कर्मजीत कौर के बयानों पर उसके पति को मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 80, 19.10.23 भांदस की धारा 302, 120बी के तहत सुखदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी कुंडल को काबू करने में सफलता हासिल की है। सूत्रों से पता चला है कि गुरमीत सिंह को रात्रि करीब 9 बजे घर से बुलाकर सुखदीप सिंह व मनप्रीत सिंह खेत में ले गये जहां गुरमीत सिंह पर दोनों ने वार किया। वे घायल गुरमीत सिंह को उनके घर के बाहर छोडकर फरार हो गये। गुरमीत सिंह को उपचार के लिए फरीदकोट रैफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया। सूत्रों से पता चला है कि गुरमीत सिंह को किसी महिला से अवैध संबंध थे और सुखदीप सिंह का भी उसी महिला से संबंध थे। जिसके चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर गुरमीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी ने बताया कि अगर इस साजिश में किसी अन्य व्यक्ति का नाम आता है तो उसे भी काबू किया जायेगा।
फोटो : 7, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नए सत्र का भव्य शुभारंभ
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस का सराहनीय कदम: बैंकों की सुरक्षा के लिए विशेष निरीक्षण
कानपुर७ अप्रैल २६ * ग़रीब पीड़ित किसानों की चीख बनकर उभरी सबसे बड़ी ब्रेकिंग, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी आंखे की हुई हैं बंद, बने घूम रहे है गूंगे