पंजाब 24 अगस्त 2023* राजस्थान से पंजाब में अफीम बेचने वाला आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 24 अगस्त 2023* राजस्थान से पंजाब में अफीम बेचने वाला आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 24 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन , डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई बलवीर सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इंटरस्टेट नाका राजपुरा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी। इतने में एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके बैग में से 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगदीश गोदारा पुत्र पदमा राम वासी चाननिया की ढाणी आदर्श चुली गांव चुली थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं.95, 23.08.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*