August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 23 जुलाई *रेलवे पंजाब पुलिस के डीएसपी जतिंद्र सिंह बावा ने गिदड़बाहा, अबोहर व मलोट रेलवे स्टेशनों की चैकिंग की

अबोहर, 23 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब के हालातों को देखते हुए कुछ समय पहले पंजाब पुलिस द्वारा दो गैंगस्टरों को मौत के घाट उतार दिया गया था व स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। रेलवे पंजाब पुलिस के डीएसपी जतिंद्र सिंह बावा ने अपनी टीम एसएचओ अबोहर कस्तूर लाल, एएसआई वधावा सिंह, एएसआई भजन लाल, एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई अजीतराम गिदड़बाहा चौकी के एएसआई परमपाल, मलोट के एएसआई दविंद्र के साथ गिदड़बाहा, अबोहर व मलोट रेलवे स्टेशनों की चैकिंग की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा यदि कोई लावारिस बैग या वस्तु दिखाई देती है तो उसे बिना छेड़ें सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:7, रेलवे स्टेशनों पर चैकिंग करती पुलिस।