पंजाब 23 जनवरी 2024*ट्रक यूनियन के बाहर युवक पर हमला करने के मामले में कुलबीर सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू) : जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज जगमोहन सिंह संघा की अदालत में युवक पर हमला करने के आरोपी कुलबीर सिंह पुत्र सुरिंद्रपाल सिंह उर्फ गामा के वकील मनदीप सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट मनदीप सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 326 के आरोपी कुलबीर सिंह पुत्र सुरिंद्र पाल की अग्रिम जमानत को मंजूर किया। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने ट्रक यूनियन के बाहर हुए हमले के मामले में गगनदीप सिंह पुत्र सुरिंद्र कुमार वासी न्यू गोबिंद नगरी अबोहर के बयानों पर उसपर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 243, 18.12.23 भांदस की धारा 326, 323 आईपीसी के तहत कुलबीर सिंह पुत्र सुरिंद्रपाल उर्फ गामा वासी जम्मू बस्ती गली नं.1, अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रोहतास2जुलाई26*’हिंदी अभिव्यक्ति का सहज माध्यम; राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग हमारा संवैधानिक दायित्व’*
कानपुर2जुलाई26*डॉक्टर दिवस पर 11 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया
हरदोई2जुलाई26*सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार,