पंजाब 23 जनवरी *महिला के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अबोहर व नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार ने गौशाला रोड पर महिला के सोने की चैन व अंगूठी छीनने वाले दो आरोपी रामनाथ उर्फ राजू पुत्र मुबारक नाथ मोहल्ला गोकल मुरादपुरा तरनतारन व अजय कुमार उर्फ अक्षय उर्फ गंडा पुत्र हरजिंद्र सिंह उर्फ जिंदर वासी चंडीगढ़ मोहल्ला फतियाबाद तरनतारन को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मिली जानकारी अनुसार स्वर्ण कौर पत्नी स्व. कुलदीप सिंह वासी वरियामनगर गली नं.1 अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं. 318, 16.12.22 भांदस की धारा 379बी, 341, 34आईपी के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बिजनौर17 march 26* ईदगाह में ईद की नमाज़ सुबह 8 बजे होगी
सुल्तानपुर 17 मार्च 26*गोमती पुल निर्माण में मुआवजा घोटाले का आरोप, अदालत ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26 *पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की विशेष पहल*