पंजाब 23 अक्टूबर 2024* 50 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 23 अक्तूबर (शर्मा, सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी गुरमेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त जा रहे थे कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान करन उर्फ कंचा पुत्र रवि वासी उच्चा वेहड़ा नाका नं06 वाली गली डेरा भाई मस्तान नजदीक दरबार सहिब श्री मुक्तसर साहिब, मनजिंद्र सिंह उर्फ बिल्ल पुत्र जगजीत सिंह के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया