पंजाब 22 मई 2024* नगर थाना पुलिस ने सरसों चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 22 अप्रैल (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी नवनीत सिंह, एएसआई मोहन लाल ने सरसों चोरी करने के मामले अजय कुमार पुत्र राकेश कुमार वासी जम्मू बस्ती अबोहर, राजेश कुमार पुत्र राम कुमार वासी गुरूकृपा कालोनी अबोहर को सरसों चोरी के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उनहें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में तीसरों आरोपी सुखविंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह वासी अजीत नगर फरार है। नगर थाना पुलिस ने शिव वाधवा पुत्र रूचंद वासी वार्ड नं. 10 सादुलशहर के बयानों पर उनके सरसों के गट्टे चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 96, 21.05.24 भांदस की धारा 380, 457, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
फतेहपुर 22 नवम्बर 26*हाईवे पर टूरिस्ट स्लीपर बस ट्रक से टकराई, परिचालक व एक यात्री की मौत, दो दर्जन यात्री घायल*
लखनऊ 22 नवम्बर 26*यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, वाराणसी में भी कई एसीपी बदले*
नई दिल्ली23 नवम्बर 26*मोदी सरकार में सब में मिलावट हो तो भला सोना कैसे बच सकता है…?*