पंजाब 22 अगस्त 2023* दहेज प्रताडऩा के मामले में पति को दो दिन के पुलिस रिमांड के पश्चात जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 22 अगस्त 2023* दहेज प्रताडऩा के मामले में पति को दो दिन के पुलिस रिमांड के पश्चात जेल भेजा
अबोहर 22 अगस्त (शर्मा, सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, एएसआई बलजिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मनिन्द्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज प्रताडऩा के आरोपी रोहित सोनी पुत्र रमेश सोनी वासी वार्ड नं. 8 पीरांवाली गली मानसा को दहेज प्रताडऩा के मामले में काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान दहेज का सामान बरामद करवाया गया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश पारित किये।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने रजनी पुत्री धर्मवीर वासी नई आबादी गली नं.11, बड़ी पौड़ी अबोहर ने फाजिल्का के एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की थी कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग परेशान करते हैं। उसके पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। रजनी रानी ने मांग की है कि उसकी पति रोहित, ससुर रमेश, सास सरला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाये। जांच के बाद नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 48, 6.05.23 भांदस की धारा 498ए, 406, 323 व अन्य धाराओं में पति रोहित, ससुर रमेश, सास सरला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ससुर रमेश कुमार, सास सरला की सैशन कोर्ट से एंट्रीसैप्टिक बेल हो चुकी है। रोहित कुमार की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे पुलिस ने काबू कर अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड के पश्चात अदालत में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत