पंजाब 22 अक्टूबर 2024* विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाली महिला पल्लवी जोशी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 22 अक्तूबर (शर्मा, सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी , फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना दिहाती तेजिन्द्र पाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना प्रभारी मनिंदर ङ्क्षसह , महिला पुलिस व अन्य पुलिस पार्टी ने विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी मारने वाली महिला पल्लवी जोशी पत्नी गोरव जोशी वासी 75/12, 3, 09 कालोनी करतार चौक लुधियाना को काबू करने में सफलता हासिल की है। महिला को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया जहां उसे पूछताछ के लिये पुलिस रिमाड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी मनिन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि इस मामले में उसका पति गोरव जोशी पुत्र विनोद कुमार अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उसे जल्द काबू किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने त्रिलोक सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह वासी जम्मूबस्ती अबोहर से विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में मुकदमा नं 164, 10-8-24, भादस की धारा 420, 13 पंजाब ट्रेवलिग एक्ट 2014 के तहत पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो नं 3, पुलिस पार्टी व आरोपी महिला
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर10अगस्त26**सियासत में फिर गरमाया संग्राम *ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रेस वार्ता कर खोला मोर्चा*
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*