June 30, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 21 जून* करो योग रहो निरोग : संदीप जाखड़ इंटरनैशनल योग दिवस नेहरू पार्क में मनाया गया।

पंजाब 21 जून* करो योग रहो निरोग : संदीप जाखड़ इंटरनैशनल योग दिवस नेहरू पार्क में मनाया गया।

पंजाब 21 जून* करो योग रहो निरोग : संदीप जाखड़
इंटरनैशनल योग दिवस नेहरू पार्क में मनाया गया।

 

 

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक

 

 

अबोहर, 21 जून (शर्मा/सोनू): मॉर्निंग क्लब के सहयोग से आज नेहरू पार्क में इंटरनैशनल योगा डे मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमेहमान विधायक संदीप जाखड़ थे। विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता से योगाभ्यास का सदियों पुराना रिश्ता है। भौतिक सुखों की ओर पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव के कारण बढ रही पीढी को सही दिशा दिखाने के लिये बीते कुछ वर्षों में योग विद्या पर जो ध्यान केन्द्रित किया गया और योगाभ्यास के जो सार्थक परिणाम सामने आये उससे इस विद्या को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। यह सभी भारतवासियों के लिये गर्व और हर्ष की बात है। उन्होने कहा कि हजारों लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रतिदिन योगाभ्यास के लिये कुछ समय निकालने से अनेक रोगों का निवारण हुआ है। समय की आवश्यकता है कि राजनीतिक विचारभिन्नता को दर किनार कर हम समाज के विकास के लिये की जाने वाली हर पहल में बढचढ कर भाग लें। इस मौके पर एडवोकेट देसराज कम्बोज ने भी लोगों से हर रोज योग करने का आह्वान किया। देसराज कम्बोज ने कहा कि योग के साथ-साथ हमें अपनी धरती की सुरक्षा के लिए पौधारोपण भी करना चाहिए। हर व्यक्ति को पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान में भी सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर अल्ला डांस एकेडमी, नि:शुल्क योग क्लब, नगर निगम के मेयर विमल ठठई, चेयरमैन अनिल सेठी किट्टू, मणिक डेमला, राजीव सिंगला कोच, प्रधान सतीश गोयल, सचिव संजय सिंगला, रवि तनेजा, शंकर गक्खड़, हैप्पी फुटेला, सुरेंद्र गांधी, अमित खासपुरिया, बाऊराम, हरमिंद्र सिंह, मंगतराए बठला, प्रिती स्वामी, अंजू कम्बोज, रेणू टुटेजा, सीमा रानी, सीमा, पूनम आदि मौजूद थे। इस मौके पर योगा कलब के कैशियर अशोक गोयल, उपाध्यक्ष सहीराम बब्बर, गुलशन कुक्कड़,सोनू सोनी, कृष्ण, विक्रम मौर्य, पवन गिरधर, राज कुमार सेतिया, मंगल सिंह, जरनैल सिंह, नीतू सोनी, गीता, ममता, ममता डूडेजा, रजनी मक्कड़, उषा मोदी, ऊषा बब्बर,वीना,अनिता चौधरी,ज्योति, अनीता गोयल, गीता,रजनी, राजविंद्र, अनिता श्यौराण, अंजलि,ज्योति, किरण, रीना, वीना, मीनू, रजनी, रेखा, पूजा सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद थे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.