पंजाब 21 अक्टूबर 2024* सीआईए स्टाफ पुलिस ने 200 अवैध शराब की बोतलों सहित दो को किया काबू ,पुलिस रिमांड पर
अबोहर 21 अक्तूबर (शर्मा, सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी , फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना दिहाती तेजिन्द्र पाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी रूपिन्द्र ङ्क्षसह , एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने दो व्यक्तियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एसआई मिलखराज पुलिस पार्टी सहित लिंक रोड कच्ची सडक सीड फार्म पक्का की तरफ गश्त कर रहे थे तो मुखबिर ने सूचना दी कि मंगत राम पुत्र रमेश ङ्क्षसह वासी सीडफार्म पक्का व गुरसेवक ङ्क्षसह पुत्र रणजीत सिंह वासी सीड फार्म पक्का अवैध शराब बेचने के आदी है। जो आज भी राजस्थान से शराब लेने के लिये गये हैं।
पुलिस ने मुखबिर की बताई जगह पर नाकाबंदी करके दोनों व्यक्तियों को 200 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरूद्ध एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरेापियों को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया जहां उन्हें पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो ंन 1, पुलिस पार्टी व आरोपी
————————
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
वायनाड केरल 3मई26*केरल स्थित शताब्दियों पुराना प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर हुआकाया कल्पित
अयोध्या3मई26* दिल्ली में ट्रक ड्राइवर पति लापता, पत्नी ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश3मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*