पंजाब 20 जुलाई *क्विंटल चूरा पोस्त के मामले में 10 वर्ष पुराना भगौड़ा आरोपी कारज सिंह काबू
दूसरे आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ लाडी को 10 वर्ष की कैद व डेढ़ लाख की सजा हो चुकी है, एक आरोपी अभी फरार
अबोहर, 20 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फाजिल्का पीओ स्टाफ के प्रभारी रतन लाल,एएसआई स्वर सिंह, सुनीता रानी, प्रेम सिंह, जरनैल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जिला फिरोजपुर के गांव जीरा गांव में छापा मारकर 10 किलो अफीम व 38 क्विंटल चूरा पोस्त मामले में भगौड़ा आरोपी कारज सिंह पुत्र फौजा सिंह उर्फ बूटा सिंह वासी शेरपुर, सदर जीरा, जिला फिरोजपुर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 24, 12.03.2012 को नाकाबंदी कर राजस्थान से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रूकने का इशारा किया। गाड़ी रूकते ही एक आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ लाली को पुलिस ने काबू किया जबकि गाड़ी चालक कारज सिंह पुत्र फौजा सिंह मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में से 10 किलो अफीम व 38 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया गया। सुरजीत सिंह को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया जबकि कारज सिंह को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया गया। इसी दौरान जीप मालिक मुकाम खान वासी प्रतापगढ़ को भी भगौड़ा घोषित कर दिया गया। इस मामले में फाजिल्का की अदालत ने सुरजीत सिंह उर्फ लाडॅी पुत्र गूड़ा सिंह को 10 वर्ष की कैद व जुर्माने सुनाई। सैशन जज ने कारज सिंह व मुकाम खान को गिरफ्तार करने के आदेश दिये। पीओ स्टाफ ने आज कारज सिंह को काबू कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया जहां से पुलिस रिमांड पर लिया जायेेगा।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर ०१ मार्च २६ * भ्रष्टाचार और अपराध की दौड़ में हुई बराबरी लेकिन कागजों में सराहनीय काम दिखाना है, सिर्फ मोटा काला धन कमाना है की योजना को सफ़ल बनाना है, बल्कि न्याय की आवाज़ और अपराध दर्शाने वालों को मुकदमों में फ़साना है
मथुरा 1 मार्च 26*क्षेत्राधिकार मार्ग द्वारा मां टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच*
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *