पंजाब 20 जनवरी 2024* इरादा कत्ल के मामले में हरदीप लाहौरिया उर्फ हनी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 20 जनवरी 2024* इरादा कत्ल के मामले में हरदीप लाहौरिया उर्फ हनी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 जनवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के मामले में आरोपी आरोपी हरदीप सिंह लाहौरिया उर्फ हनी उर्फ भागू संधु पुत्र बलवीर सिंह वासी दुतारांवाली को हरियाणा जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने उदयपाल पुत्र मनफूल वासी दुतारांवाली के बयानों पर उनपर गोली चलाकर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 14, 7.3.18 भांदस की धारा 307, 120बी व 24, 27, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में 5 साल के बाद पुलिस ने हरदीप लाहौरिया को प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। पुलिस इस मामले में पहले कुछ आरोपियों को काबू कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟
रुद्रप्रयाग23अप्रैल26*आस्था और मातृभक्ति की अनोखी मिसाल सामने आई है,