पंजाब 19 जनवरी 2024* किसानों के धरने के चलते स्कूली बच्चे व लोग परेशान
अस्पताल जाने वाले मरीजों को नहीं दिया गया रास्ता
अबोहर, 19 जनवरी (शर्मा/सोनू): किसानों ने नरमें की बोली प्रशासन के खिलाफ बाजार नं. 12 के बाहर धरना लगाया हुआ है जिसके चलते स्कूली बच्चों व आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीसीआई द्वारा कुछ नरमें की ट्रालियों को न खरीदे जाने के विरोध में किसानों ने ट्रालियों से जाम लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि यदि किसानों ने धरना लगाना है तो मार्किट कमेटी या एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना लगायें ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इधर लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की मांगों को जल्द हल किया जाये ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
फोटो:1, किसानों द्वारा लगाया गया जाम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
मथुरा 21 अप्रैल 26* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाई जा रहे हो ऑपरेशन दहन*
मथुरा 21 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*