पंजाब 19 अगस्त 2024* झोला छाप डाक्टर गुरदीप ङ्क्षसह उर्फ दीपू 15 हजार नशीले कैप्सूल (प्रेगाबालिन)सहित गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 19 अगस्त (शर्मा, सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नारकोटिक्स सैल रेंज के प्रभारी मंजीत ङ्क्षसह, एएसआई बघेल सिंह , एएसआई बलवीर ङ्क्षसह व अन्य पुलिस पार्टी ने कंधवाला रोड निकट डीआर रिजोर्ट के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से एक कार आती दिखाई दी जब कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से 15000 प्रेगाबालिन कैप्सूल 300 एमजी बरामद किये। पकडे गये आरेापी की पहचान गुरदीप ङ्क्षसह उर्फ दीपू पुत्र भजन ङ्क्षसह वासी ढाणी विशेषरनाथ अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना नं 2 में मुकदमा नं 84, 17-8-24 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि शहर में चलफिर कर तथा नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होने लोगों से अपील की है वे पुलिस का सहयो करे। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि नई आबादी क्षेत्र में तथा जम्मूबस्ती चर्च के निकट गब्बर मिस्त्री व जम्मूबस्ती टाल वाली गली के निकट कुलदीप चलफिर कर प्रेगाा बचेने का काम करते हैं। लोगों ने मांग की है कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।
फोटो न ं 1 , पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!