पंजाब 18 सितम्बर 2023* तिलाना हमला करने वाला एक आरोपी निर्भय सिंह गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 18 सितम्बर 2023* तिलाना हमला करने वाला एक आरोपी निर्भय सिंह गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 18 सितम्बर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जगपाल सिंह उर्फ जग्गू पर कातिलाना हमला करने वाले एक आरोपी निर्भय सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह वासी पटीसदीक को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार गांव जंडवाला हनुवंता में जगपाल सिंह उर्फ जग्गू पुत्र मेघा सिंह पर गोलियां चलाकर उसे घायल किया है। पुलिस ने जगपाल सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 128, 17.9.23 भांदस की धारा 307, 506, 34 आईपीसी व 25, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत अवतार सिंह पुत्र धर्मसिंह वासी जंडवाला हनुवंता, निर्भय सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह वासी पटीसदीक, अमृत सिंह, बूटा सिंह, पाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि आरोपी निर्भय सिंह को काबू कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा, छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि इलाके में गुण्डागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो: आरोपी को ले जाती पुलिस।

More Stories
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में