पंजाब 18 मई 2024* सोलर प्लेटें चोरी करने वाले चार आरोपी काबू
अबोहर, 18 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी जसविंद्र सिंह बराड़ व अन्य पुलिस पार्टी ने सोलर प्लेटें चोरी करने के मामले में चार आरोपी पवनदीप उर्फ पवन पुत्र सुरजीत सिंह वासी भागू, संदीप कुमार पुत्र राजाराम, प्रेम कुमार पुत्र बनवारी लाल, सुमित कुमार पुत्र भूप राम वासी कुलार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी जसविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि चारों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने हरमीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह के बयानों पर मुकदमा नं.44, 1.5.24 भांदस की धारा 379 आईपीसी के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।