पंजाब 17 सितम्बर *नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : गुरविंद्र सिंह संघा एसपीडी
एसपीडी, डीएसपी व अन्य टीम ने पुरानी फाजिल्का रोड प्रेम नगरी में मारे छापे मारकर तलाशी अभियान चलाया
अबोहर, 17 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): पंजाब में नशे के छठे दरिया को खत्म करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव ने पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चला रखा है। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, सदर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर बरजिंद्र सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए पुरानी फाजिल्का रोड व प्रेम नगरी में घर-घर तलाशी अभियान चलाया। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया कि हमारी टीम द्वारा छापेमारी जारी है। पुलिस को छापेमारी के दौरान बड़ी सफलता हासिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जिला फाजिल्का में नशा तस्करों, लूटपाट करने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी व लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। उनके साथ सीतो चौकी के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, चौकी बजीतपुर भोमा प्रभारी बलवीर सिंह, नगर थाना के एडीशनल इंचार्ज प्रभारी सर्बजीत सिंह, एएसआई अमरीक सिंह व महिला कांस्टेबल की टीम साथ थी। टीम द्वारा समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।
फोटो:1, जानकारी देते एसपीडी, व छापेमारी करती टीमें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कोलकाता 25 फ़रवरी 26*शंकर वेदांता मठ एवं मिशन का 3 दिवशीय होम जोघो कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*