पंजाब 17 मई 2024* नीरज अरोड़ा को आज मोहाली सीबीआई कोर्ट में पेश किया जायेगा
अबोहर, 17 मई (शर्मा/सोनू): नेचर-वे व नेचर हाईट्स के एम.डी. नीरज अरोड़ा के खिलाफ पंजाब हरियाणा के कई शहरों में मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह, एएसआई मोहन लाल ने कई मामलों में नीरज अरोड़ा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। नगर थाना 2 के प्रभारी मनिंद्र सिंह व एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नीरज अरोड़ा को दो मामलों में गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। उसके बाद जलालाबाद पुलिस ने प्रोटैक्शन वारंट पर नीरज अरोड़ा को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। अब नगर थाना पुलिस ने सीबीआई व अन्य मामलों में प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की है। नीरज अरोड़ा अब पुलिस रिमांड पर है। मामले की जांच जारी है।
नीरज अरोड़ा के खिलाफ ई.डी. द्वारा करीब 10 मामलों में उसे आज मोहाली में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, नीरज अरोड़ा व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 14सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 14 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 14 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*